ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: उन्नाव में सोमवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के जरिए उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम नारायण उर्फ महेश लखनऊ के पारा में काकोरी मोड़ स्थित सलेमपुर पतौरा गांव में तीन बच्चों के साथ रहता था। वह प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह वह लखनऊ से पैतृक गांव शरीफाबाद आया था। यहां से देर शाम आसीवन के लच्छाखेड़ा गांव में साढ़ू के घर गया था। वहां किसी के न मिलने पर लौटने के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह उसका शव सारंगहार गांव में बाग के किनारे सड़क और बाग के बीच स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। राम नारायण की पत्नी की 12 साल ...