ललितपुर, जुलाई 21 -- Lalitpur News: ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की फटकार के बाद जल निगम नगरीय ने लैड़िया स्थित ट्रांसफार्मर तिराह पर पाइप लाइन जोड़ जलापूर्ति तो बहाल कर दी लेकिन घटिया वर्कशिप के चलते लीकेज और बारिश से आस पास का क्षेत्र दलदल में तब्दील हो गया। जिस कारण यहां वाहन फंस रहे हैं। लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। इस समय शहर में अमृत टू योजना के तहत पाइप पेयजल योजना का काम अंतिम चरण में चल रहा है, जिससे लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल आसानी के साथ पहुंचाया जा सके। इसी के अन्तर्गत लैड़िया मुहल्ला में पानी की एक टंकी बनाई गई है। एक टंकी यहां पहले से ही बनी हुई है। बीते रोज चंडी मंदिर, नई बस्ती और गांधी नगर मुहल्ला में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन जोड़ने का काम प्रारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: लैड़िया में तोड़ी ...