Lalitpur News: पांच दिनों से नहीं बरसी एक बूंद, मुरझाने लगी फसलें
ललितपुर, जुलाई 28 -- Lalitpur News: ललितपुर। कमजोर मानसून जनपद में अब अपना असर दिखाने लगा है। जून में औसत से कम बारिश के बाद जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में बादल रूठ गए हैं। पिछले पांच दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। जिसका असर अब फसलों पर होने लगा है। यदि एक दो दिनों में पानी नहीं गिरा तो बड़ा नुकसान होना तय है। जनपद में इस बार कमजोर मानसून के लिए पहले ही जनपदवासियों को आगाह किया जा चुका है। जून माह में ऐसा ही हुआ। जनपद के आसमान पर बादल छाए तो लेकिन बरसे नहीं। वह मेहमान बनकर गुजर गए। किसान खेतों में फसलों को बोने की तैयारी किए मायूस होता रहा। जून माह की 15 से 30 तीस के बीच कुल 42.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी। इतनी बारिश होने के बाद किसानों ने अपने खेतों में झटपट उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का आदि बो दिया। खेतों में बोए गए बीज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.