ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: ललितपुर,संवाददाता। श्री लक्ष्मीनृसिंह रामलीला तालाबपुरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के छठवें दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद और भगवान श्रीराम माता सीता के विवाह की लीला का मंचन हुआ। श्रीधाम वृंदावन मंडल के कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। लीला के दौरान पांडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम के क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंचने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद हुए। लक्ष्मण के ओजस्वी वचनों और परशुराम के क्रोध को दर्शक देखते ही रह गए। अंत में श्रीराम के विनम्र व्यवहार से परशुराम का क्रोध शांत हुआ। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धनुष तोड़ने वाला कोई शिव का प्यारा ही होगा से गूंजा पंडा...