Lalitpur News: नियमित व्यायाम स्वस्थ्य जीवन का मंत्र
ललितपुर, अगस्त 18 -- Lalitpur News: ललितपुर। श्री भारत सेवा मंडल व्यायामशाला में नागपंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम में व्यायाम प्रशिक्षकों और सहयोगियों को आदरपूर्वक सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नियमित व्यायाम स्वस्थ्य जीवन का मूल मंत्र है। इसे सभी को याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापारी नेता एवं समाजसेवी मनमोहन जड़िया ने कहा कि मौजूदा समय में अव्यवस्थित जीवन और अनियमित दिनचर्या से हम कई बीमारियों को आमंत्रित कर लेते हैं। ऐसे में नियमित व्यायाम हम सभी को स्वस्थ्य रखता है। इसलिए सभी लोगों को व्यायाम, योगाभ्यास जरूर करते रहना चाहिए। श्री भारत सेवा मंडल व्यायामशाला प्रशिक्षण में अग्रणी है। प्रशिक्षकों की वजह से यह अन्य व्यायामशालाओं से आगे है। इसीलिए सभी प्रशिक्षकों और सहयोगियों को सम्मानित किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.