Lalitpur News: नाली में गिरकर बाइक सवार घायल
ललितपुर, जुलाई 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर 14 रावतयान गोविंद नगर में नमामि गंगे परियोजना के तहत जल जीवन मिशन के कार्य चल रहे हैं। यहां पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों और नालियों की खुदाई की गयी। वर्तमान समय में यह सड़क और नालियां ऐसी ही खुली पड़ी हैं, जिस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। मुहल्ले की खुदी पड़ी नाली में गिरकर एक बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे मुहल्ले के लोगों में आक्रोश है। तत्काल प्रभाव से सड़क बनवाने के लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को एक ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.