Lalitpur News: नाबालिग को फुसलाकर भगा ले गया युवक
ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: मड़ावरा। गिरार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अक्टूबर की रात करीब एक बजे उनकी नाबालिग बेटी घर पर थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक गोविन्द सहरिया उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने रात में ही आस पास तलाश शुरू की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सात अक्टूबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गिरार पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे बरामद कर आरोपी के खिलाफ आगे की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.