Lalitpur News: नहर में गिरी बाइक एक की मौत, तो घायल
ललितपुर, अक्टूबर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर के पास से निकली राजघाट नहर में गिरने से एक महिला सहित तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें यहां से गुजर रहीं सपा नेता ज्योति सिंह लोधी ने अपने वाहन से सीएचसी जखौरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां बाइक चालक की मौत हो गयी। शुक्रवार देर शाम थाना बार क्षेत्र के तुरका निवासी कमलेश पाल अपने पड़ोसी अनरत लोधी और उनकी पत्नी मानकुंवर को लेकर अनरत के बीमार ससुर को देखने थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौदास्वामी जा रहा था। देर रात्रि तकरीबन दस बजे ग्राम रायपुर के पास से निकली राजघाट नहर के नजदीक अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गयी और नहर में गिर गई। इस सड़क हादसे में अनरत लोधी और उनकी पत्नी नीचे गिरे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.