ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: ललितपुर,संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनपद स्थित मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। शुक्रवार को छठवें दिन तालाबपुरा स्थित श्री श्री 1008 बीजासेन माता मंदिर में मां दुर्गा के छठवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई लोग नंगे पैर मंदिर पहुंचकर माता रानी की सेवा कर रहा है, तो कई श्रद्धालु निर्जल व्रत रखकर मां की आराधना में लीन हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए जगतजननी से प्रार्थना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की हुई आराधना नवरात्र...