ललितपुर, अक्टूबर 26 -- Lalitpur News: ललितपुर। नकली खाद, बीज, कीटनाशक आदि की बिक्री पर रोक संग निर्धारित दामों पर उर्वरक की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग अधिकारी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं, बावजूद इसके खाद की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश है। वह खाद के लिए जाम, धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में साढ़े तीन हेक्टेयर में खेती बाड़ी होती है। रबी व खरीफ में किसान फसलों का उत्पादन करते हैं, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। अतिवृष्टि से खरीफ फसल नष्ट होने के बाद किसान रबी को बेहतर ढंग से बोने की तैयारी में जुटे हैं। इसीलिए वह पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज, कीटनाशक का इंतजार कर रहा है। इसी वजह से फिलहाल डीएपी और यूरिया खाद की जबरदस्त डिमांड हैं। जिसको ध्य...