Lalitpur News: नकली आभूषण बेचने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
ललितपुर, जुलाई 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना सौंजना अन्तर्गत ग्राम निबुआ खेड़ा में एक ग्रामीण के पास नकली जेवरात गिरवी रखकर सत्तर हजार रुपये लेने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से दो कमरबंद, तीन जोड़ी पायलें सहित सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए। यह शातिर कई जगह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बीती 21 जुलाई को थाना सौंजना अन्तर्गत ग्राम निबुआ खेड़ा में रहने वाले मुकेश यादव के पास कुछ शातिर बदमाशों ने नकली चांदी के जेवरात गिरवी रखकर सत्तर हजार रुपये लिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद पीड़ित ने सौंजना पुलिस को घटनाक्रम से अवगत करवाकर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस मामले को बेहद संजीदगी से लेते हुए पुलिस अफसरों ने सफल अनावरण के लिए टीमें गठित की। जिन्होंने घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.