Lalitpur News: धर्म के पालन संग श्रीजी का किया अभिषेक
ललितपुर, सितम्बर 22 -- Lalitpur News: बानपुर। कस्बे में श्री दिगंबर जैन समाज दस लक्षण महापर्व को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मना रहा है। पर्व के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति में मग्न है। भक्त शांति धारा के साथ अभिषेक कर रहे हैं। यहां बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन प्रात:काल से ही मंदिर जी में श्रद्धालुओं का शुद्ध धोती आदि वस्त्र पहन के आना शुरू हो जाता है। भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के मंगल मंत्रों की गूंज से संपूर्ण वातावरण में धर्म और शांति की धारा बहती है। जिनेन्द्र भक्ति के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु नियम, संयम और तप की साधना करते हुए आत्म-कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: दशलक्षण महापर्व : जिनेंद्र देव का महाभिषेक कर पूजा की धार्मिक आयोजन को भव्य और अनुशासित बनाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.