Lalitpur News: धमना में ग्रामीण के घर से नकली डीएपी बरामद
ललितपुर, नवम्बर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद में नकली खाद के कारोबार की कमर तोड़ने में जुटे जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने सटीक सूचना पर ग्राम पंचायत धमना में दो ग्रामीणों के घर छापेमारी की। एक जगह से छह और दूसरे स्थान से उन्तालीस बोरी नकली डीएपी बरामद हुई। दो नमूने जांच के लिए भेजने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद का प्रमुख पेशा खेती किसानी है। यहां साढ़े तीन लाख हेक्टेयर में रबी फसल बोई जाती है। इसी कारण जनपद में डीएपी और यूरिया खाद की डिमांड अत्यधिक रहती है। जिसका नकली खाद के कारोबारी फायदा उठाते हैं। हू-ब-हू असली खाद की बोरियों में नकली खाद भरी होने से लोग इसकी पहचान भी नहीं कर पाते हैं। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी को जानकारी मिली कि पूराकलां थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.