Lalitpur News: दो बाइकों में भिड़ंत से बुजुर्ग की मौत
ललितपुर, जुलाई 16 -- Lalitpur News: महरौनी। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महरौनी ललितपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय बालकृष्ण निवासी ग्राम नागदा बम्हौरी के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत के बाद उनके परिजनों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.