ललितपुर, अक्टूबर 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास दो बाइकों के बीच भीषण भिड़ंत में एक छात्रा सहित कई लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया उवारी निवासी ग्राम प्रधान सुजान सिंह पटेल की 19 वर्षीय पुत्री दीपिका अपने भाई विष्णु के साथ बाइक पर सवार होकर खरीदारी करने के लिए जिला मुख्यालय आई थी। शाम को वह अपने भाई के साथ सामान की खरीदारी करके घर वापस जा रही थी। वह दोनों महरौनी रोड स्थित ग्राम मिर्चवारा के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में द...