Lalitpur News: देशभक्ति गीतों पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मन मोहा
ललितपुर, अगस्त 12 -- Lalitpur News: ललितपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के अंतर्गत देशप्रेम से ओतप्रोत 'तिरंगा मेला, प्रदर्शनी एवं तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट' का आयोजन कल्याण सिंह सभागार में हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सहित विभिन्न अफसरों व आमजन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों के नन्हें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिनमें 'मां सरस्वती शारदे, ऐसा देश है मेरा, सारे जग में कोई नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान, हिन्दुन्तान के हम बच्चे, इट्स हैपन ऑनली इन इण्डिया' आदि गीत शामिल रहे। इस दौरान लगभग तीन वर्षीय नन्हीं बालिका मान्या की हृदयस्पर्शी प्रस्तुति पर सभी लोग तालियां बजाने को विवश हो गए। यह भी पढ़ें- Jamui News: 'हर घर तिरंगा अभियान - 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.