Lalitpur News: दुकानदार को दबंगों ने पीटा, दी धमकी
ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला तालाबपुरा में समोसे का ठेला लेकर अपने घर जा रहे एक दुकानदार के साथ मोहल्ले के ही दबंगों ने सरेआम गाली गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने सदर कोतवाली जाकर अफसरों को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर के मुहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार जैन पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र जैन सावरकर चौक पर समोसे का ठेला लगाक़र अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। रोजाना की भांति वह शनिवार रात अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह मोहल्ला तालाबपुरा स्थित अखाड़े के पीछे वाली गली में पहुंचे तो यहां शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने उनसे अभद्रता व गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.