Lalitpur News: दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत
ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावनी स्थित अपने मकान पर सो रहा एक दिव्यांग ग्रामीण का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी विपक्षियों ने हत्या की है। ग्राम दावनी निवासी करीब 42 वर्षीय शिशुपाल पुत्र सुखलाल प्रजापति दिव्यांग ग्रामीण था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह गांव में बने हुए अपने एक अलग मकान पर रहता था। बुधवार शाम सात बजे वह घर पर थे और परिजनों के साथ खाना खाकर अपने मकान पर सोने के लिए चले गए थे। रात्रि करीब 12 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों को जानकारी दी कि शिशुपाल मृत अवस्था में घर के बाहर पड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.