ललितपुर, अगस्त 18 -- Lalitpur News: ललितपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवान चंदन सिंह के परिवार को मंगलवार को बड़ी आर्थिक सहायता मिली। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने एक्सिस बैंक तथा होमगार्ड विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत चंदन सिंह की पत्नी राज कुमारी को कुल 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस अवसर पर एक्सिस बैंक की ओर से क्लस्टर हेड पंकज त्यागी व ब्रांच मैनेजर आकाश साहू सहित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं होमगार्ड विभाग की ओर से कमांडेंट ऑफिसर प्रभात कुमार की मौजूदगी में सहायता राशि प्रदान की गई। होमगार्ड विभाग की ओर से परिवार को पूर्व में पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जा चुकी थी। वहीं दिवंगत होमगार्ड का बैंक खाता पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत आच्छादित होने के कारण एक्सिस बैंक की ओर से 30 लाख र...