ललितपुर, अगस्त 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। बृहस्पतिवार को जनपद में सुबह से लेकर देर शाम तक रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। बीच-बीच में तेज बरसात भी होती रही। इस कारण विभिन्न मुहल्लों में अमृत टू योजना के तहत खोदी गई सड़कें और गलियां कीचड़ से सन गयीं। गीली मिट्टी और गड्ढों में भरे पानी से होकर गुजरने में बाइकसवार गिरकर चुटहिल होते रहे। स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई। शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए अमृत टू के तहत पाइप पेयजल योजना का काम बवाल-ए-जान बन चुका है। विभिन्न मुहल्लों में खोदकर छोड़ी गईं सड़कें और गलियां पहले से ही राहगीरों के लिए समस्या थी, बारिश के बाद यह आफत बन गयी हैं। मिट्टी में बारिश का पानी मिलने से हर तरफ नरक फैल गया है, जिससे होकर गुजरना दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है।

सड़कें और स्कूलों की स्थिति मुहल्ला गोविंद नगर स्थि...