Lalitpur News: दस दिनों तक गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष
ललितपुर, सितम्बर 10 -- Lalitpur News: मड़ावरा। कस्बा में इस बार गणेशोत्सव श्रद्धा, आस्था और दुर्लभ शुभ संयोगों के बीच मनाया जाएगा। 14 सितंबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियां आकर्षक पंडालों के निर्माण में जुटी हैं, तो वहीं बाजारों में गणेश प्रतिमाओं, सजावटी सामग्री और पूजन सामग्री की खरीदारी भी रफ्तार पकड़ चुकी है। इस बार गणपति स्थापना सोमवार को अमृत योग और सर्वार्थसिद्धि योग में होगी, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। पंडित रामसेवक पांडेय के अनुसार भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना और मध्याह्न पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य भाद्रपद चतुर्थी के मध्याह्न का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.