ललितपुर, अगस्त 7 -- Lalitpur News: ललितपुर। मुहल्ला पिसनारीबाग स्थित राजघाट नहर रोड और उसके आस पास विकसित आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। अमृत टू योजना के तहत पाइप पाइन बिचाने का काम होने के बाद यहां का मुख्य मार्ग दलदल बन चुका है। गलियां भी पठारी इलाके में तब्दील हो गयी हैं। सड़कों व गलियों में वाहन फंसने के साथ बच्चे गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। शहर स्थित राजघाट रोड स्थित पिसनारी मुहल्ला और उसके आस पास तेजी के साथ आबादी बढ़ी है। राजघाट नहर के दोनों ओर बड़ी संख्या में मकान बन गए हैं। जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। सुनियोजित विकास की कमी के चलते इस क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। उस पर बीते माहों में अमृत टू के तहत पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए नहर पटरी की मुख्य सड़क और गलियों को खोदा गया। काम पूरा करने के बाद कार्यदाय...