Lalitpur News: थाना अब भय का नहीं, भरोसे का प्रतीक बनेगा: एसपी
ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को साकार करते हुए शुक्रवार को बार थाना प्रांगण में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत निर्मित इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने नाम पट्टिका का पर्दा खींचकर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव, सीएसआर रीजनल हेड राजेंद्र सिंह खतेडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने केंद्र में कराए गए कार्यों का अवलोकन किया। पूरा थाना परिसर तिरंगे गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने स्कूली बालिकाओं को पुस्तक व पेन वितरित कर मिशन शक्ति अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.