Lalitpur News: तीन साल बाद भी नहीं निकला नलों से पानी
ललितपुर, अगस्त 2 -- Lalitpur News: मड़ावरा। आकांक्षी ब्लॉक के वनांचल स्थित कुर्रट गांव में जल जीवन मिशन की योजना ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं करवा सकी है। करीब तीन वर्ष पहले पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाने के बावजूद ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। परेशान ग्रामीण शनिवार को तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने को मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने के कारण कई परिवार नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं महिलाओं और बच्चों को रोजाना दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का लाभ आज तक गांव को नहीं मिल सका है। टंकी और पाइपलाइन तैयार होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.