ललितपुर, जुलाई 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। सनातन धर्म में सद्गुरु को भगवान से भी उच्च स्थान मिला है। इसीलिए बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दीक्षित शिष्यों ने अपने-अपने गुरु के चरण कमल का विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन किया। फिर आरती उतारने के साथ ही करुणा बनाए रखने के लिए उनसे याचना की। भावपूर्व माहौल में गुरु ने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। विभिन्न देवालयों पर देर शाम तक गुरु पूजन का क्रम जारी रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर शिष्यों ने लिया आशीर्वाद गुरु पूजन का आयोजन गुरुपूर्णिमा के मौके पर जनपद के विभिन्न देवस्थानों पर सद्गुरुओं का उनके दीक्षित शिष्यों और श्रद्धालुओं ने अगाध श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन अर्चन किया। मंदिरों में विराजे गुरुजनों के उनके शिष्यों ने पहले चरण पखारे, फिर उनको...