ललितपुर, जुलाई 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत रोड़ा ग्राम पंचायत में झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन चचेरे भाई घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोड़ा में रहने वाला 14 वर्षीय अभिषेक पुत्र बृगभान अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय सनी पुत्र जगभान और 09 वर्षीय अशू पुत्र रूपलाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। अभिषेक मोटरसाइकिल चला रहा था। अभी तीनों सड़क पार कर ही रहे थे कि झांसी से सागर की ओर जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और उनको रौंदता हुआ निकल गया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: आक्रोशितों ने लगाया जाम,...