ललितपुर, जुलाई 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत रोड़ा ग्राम पंचायत में झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे के दौरान तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव के मुक्तिधाम में तीनों की चिताओं को उनके परिजनों को मुखाग्नि दी। बीते रोज सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोड़ा में रहने वाला 14 वर्षीय अभिषेक पुत्र बृगभान अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय सनी पुत्र जगभान और 09 वर्षीय अशू पुत्र रूपलाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। इस बीच झांसी से सागर की ओर जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस तीनों घायलों को मेडिकल कालेज ले गई थी। यहां चिकित्सकों ने उपचार...