Lalitpur News: तिरंगा यात्रा में गौवंशों की भिड़ंत से आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री घायल
ललितपुर, अगस्त 12 -- Lalitpur News: मड़ावरा। कस्बा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गौवंश आपस में भिड़ते हुए सड़क पर मौजूद लोगों की ओर आ गए। गौवंशों की चपेट में आने से आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री उमा देवी घायल हो गईं। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ 'मन्नू कोरी' ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री उमा देवी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मड़ावरा आई थीं। वह गिरार तिराहे के पास खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक दो गौवंश आपस में भिड़ गए और लड़ते हुए उनकी ओर आ गए। उनकी चपेट में आने से उमा देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आसपास मौजूद महिलाओं ने तत्काल उन्हें उठाकर संभाला। घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.