Lalitpur News: ताला तोड़ नगदी और सामग्री ले उड़ा चोर
ललितपुर, अक्टूबर 4 -- Lalitpur News: महरौनी। कस्बा में चोरों लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क के पास एक दुकान को चोर ने देर रात निशाना बनाया। उसने ताला तोड़ पेटी में रखे रुपये और गुटखा आदि सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज देख पुलिस चोर की तलाश में जुटी रही। कस्बा में रहने वाले कलीम खां पुत्र सलीम खां की अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क के पास दुकान है। बीती देर रात करीब 1.15 बजे एक चोर दुकान के पास पहुंचा। उसके हाथ में लोहे का सरिया था। उसने पहले सरिये की मदद से दुकान का ताला तोड़ा और इसके बाद बेखौफ होकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया। दुकान में रखी पेटी में रखी नकदी निकाली और गुटखा आदि सामग्री लेकर वह चला गया। जाते समय वह लोहे का सरिया वहीं छोड़ गया। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.