Lalitpur News: ढोल, नगाड़ों के साथ निकले श्रीजी, भक्तों ने किया पूजन
ललितपुर, सितम्बर 23 -- Lalitpur News: मड़ावरा, संवाददाता। मंगलवार को जल झूलनी एकादशी डोल ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों से भगवान को सुसज्जित विमानों में विराजमान कराकर नगर भ्रमण कराया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान का फूलों से स्वागत किया। डोल ग्यारस को लेकर सुबह से ही मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम को पठकानजी मंदिर, शालाजी मंदिर, रामजान की मंदिर, हनुमानजी मंदिर, मोती मंदिर, लवकुश मंदिर, नरसिंह मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर समेत अन्य मंदिरों से भगवान को विमान में विराजमान कराकर विहार के लिए निकाला गया। सभी विमान पठकानजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.