Lalitpur News: ढाई लाख की शराब के साथ युवक को दबोचा
ललितपुर, जुलाई 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत सागर बाई पास स्थित टेल्को मैदान के नजदीक गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर पर एक कार से ढाबों पर ले जाई जा रही शराब की खेप को सदर चौकी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की। ढाबों आदि स्थानों पर शराब आदि मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों और चौकियों की पुलिस को कड़े दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। जिसके अनुपालन में बीती देर रात्रि सदर चौकी इंचार्ज प्रशांत राणा, ललित उज्जवल और अमित राजपूत के साथ सागर बाईपास पर गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रहे थे। बुधवार भोर पहर लगभग ढाई बजे एक चार पहिया वाहन उनको आता हुआ दिखाई दिया। जिसको चौकी इंचार्ज ने रोका और उसकी तलाशी ली। कार की पिछली सीट और नीचे के हिस्से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.