ललितपुर, सितम्बर 1 -- Lalitpur News: ललितपुर। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों संग भोजन के दौरान बातचीत करके उनके मन को टटोला और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उन पर छोड़ दो। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व उप श्रम आयुक्त किरण मिश्रा ने मण्डलायुक्त के निर्देशानुसार विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के मैस में बच्चों के साथ स्वयं संध्याकालीन भोजन करके भोजन की गुणवत्ता को परखा और तेल मसालों सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की। तेल मसालों के सम्बंध में एक्पायरी तिथि को देखा गया। जो ठीक पायी गई। साथ ही भोजन की गुणवत्त...