Lalitpur News: डाक कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम गई युवकों की टोली
ललितपुर, अगस्त 23 -- Lalitpur News: कल्यानपुरा। ग्राम पंचायत स्थित खिन्नी शिव मंदिर से युवकों की टोली ने कुंडेश्वर धाम तक डाक कांवड़ निकाली। एक के बाद एक भक्त दौड़ते हुए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गए। यहां भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ ही पूजन अर्चन किया। फिर वहां से वापस दौड़ते हुए कल्यानपुरा ग्राम पंचायत पहुंचे। रास्ते में थोड़ी-थोड़ी देर दौड़ने के बाद युवक मोटरसाइकिल पर बैठ जाते। इस दौरान दूसरा भक्त डाक संभालकर दौड़ लगाने लगता। यह क्रम गांव वापसी तक जारी रहा। गांव लौटने पर युवकों ने खिन्नी शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। युवकों की टोली में अंकित तिवारी, सौरभ, अक्षय मिश्रा, ऋषि, नीरज तिवारी, अंकित मिश्रा, पाजी तिवारी, महेंद्र आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.