ललितपुर, अगस्त 21 -- Lalitpur News: ललितपुर। लगातार दिशा निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को पटरी पर नहीं लौटता देख जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने टीबी उन्मूलन में खराब प्रगति पर सीएचसी बिरधा, बार, महरौनी और जखौरा के चिकित्साधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति ठीक नहीं है। मरीजों को खोजने और उनके उपचार की दिशा में जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसमें जिम्मेदार अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। खासकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार, बिरधा, महरौनी और जखौरा की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त सीएचसी के चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और प्रगति सुधारने...