Lalitpur News: झमाझम बारिश, ताल तलैया बनी सड़कें और गलियां
ललितपुर, जुलाई 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। कमजोर मानसून के बीच जोरदार बारिश की उम्मीद बीती देर रात्रि पूरी हुई। जोरदार गरज के साथ रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद कई घंटे की झमाझम बारिश ने सड़कों और गलियों को ताल तलैया बना दिया। सोमवार सुबह तमाम स्थानों पर जबरदस्त कीचड़ और जलभराव की स्थिति देखी गयी। हालांकि लोगों को गर्मी से खासी राहत भी मिली। इस बार मानसून अपनी दमखम नहीं दिखा पा रहा है। जून माह में औसत से कम बारिश हुई और जुलाई माह में भी आसमान में घुमड़ते बादल मेहमान बने हुए हैं। हवा के साथ उनका रूख दूसरे जनपदों की तरफ हो जाता है। इन हालातों में भीषण गर्मी और उमस लोगों को परेशान किए थी। रविवार देर रात्रि मौसम ने करवट ली और आसमान में छाए बादलों ने जोरदार ढंग से गरजना तथा जबरदस्त तरीके से बरसना शुरू किया। साढ़े ग्यारह बजे के बाद कई घंटे यह क्रम जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.