Lalitpur News: जश्ने ईद-मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, कमेटी का होगा गठन
ललितपुर, जुलाई 26 -- Lalitpur News: ललितपुर। नदीपुरा स्थित कयामगाह में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन हुआ। शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन सदारत में आयोजित बैठक के दौरान शहरभर से आए सैकड़ों लोगों और गणमान्य नागरिकों ने जलसे और जुलूस को एक नया अनुशासित व भव्य रूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। जलसे और जुलूस के सुचारू संचालन के लिए शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन की सदारत में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें शहर के जिम्मेदार और नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। जिनके कंधों पर जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के सभी आयोजनों का पूरा कार्यभार होगा। कमेटी के गठन की जिम्मेदारी खुद शहर पेश इमाम साहब ने ली है। उन्होंने बताया कि आगामी जुमा तक शहर की तमाम मस्जिदों में इत्तिला (पर्चा) भेजकर इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.