ललितपुर, जुलाई 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाते समय खोदी गई सड़कों की मरम्मत के कार्य ने गति पकड़ ली है। कई मुहल्लों में यह काम पूर्ण हो चुका है तो विभिन्न मुहल्लों में सड़कें बनाई जा रही हैं। वहीं पेयजल आपूर्ति भी पटरी पर आने लगी है। जल निगम अधिकारियों की देखरेख में बुधवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड रेस्टोरेशन का कार्य कराया गया। इसके तहत आजादपुरा में 80 मीटर, नेहरू नगर में 70 मीटर, लैड़िया मेन रोड पर 60 मीटर, लेहरिया मेन रोड पर 50 मीटर तथा महावीरपुरा-रामनगर क्षेत्र में 80 मीटर सीसी रोड का निर्माण और पुनस्र्थापन कार्य कराया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत इसके अलावा गांधीनगर (वार्ड-12) तथा जुगपुरा क्षेत्र में भी सीसी रोड रेस्टोरेशन का कार्य प्रगति...