ललितपुर, सितम्बर 6 -- Lalitpur News: ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति और गणमान्य नागरिकों, मंदिरों के प्रबंधकों व पुजारियों ने चौबयाना स्थिति रघुनाथ जी बड़ा मंदिर में जलविहार के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर कार्यक्रम से पूर्व समस्त तैयारियों को पूर्ण करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष अशोक पटैरिया बट्टू ने कहा कि जलविहार पर्व परम्परागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी 22 सितंबर को श्री रघुनाथ जी मंदिर चौबयाना से शाम पांच बजे सभी मंदिरों के विमानों की शोभायात्रा रघुनाथ जी मंदिर से प्रारंभ होगी। विमान में विराजे भगवान बांके बिहारी गाजे बाजे के साथ जल बिहार के लिए सुमेरा तालाब को रवाना होंगे। यह शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग से चौबेयाना...