ललितपुर, जुलाई 25 -- Lalitpur News: ललितपुर। मड़ावरा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जलंधर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया यह शौचालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। खिड़की, दरवाजे, दीवारें टूटी होने से यह अनुपयोगी हो गया है। जलंधर ग्राम पंचायत निवासी ग्रामीणों के अनुसार शौचालय के अधिकांश कमरों के दरवाजे टूटे याफिर गायब हो चुके हैं। अंदर की मूलभूत सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हैं, पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में यह शौचालय उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। शौचालय में विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। बिजली के तार, स्विच बोर्ड और अन्य विद्युत उपकरण टूटे पड़े हैं, जिसस...