Lalitpur News: जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी लायंस इंटरनेशनल
ललितपुर, अगस्त 21 -- Lalitpur News: ललितपुर। लायंस इंटरनेशनल ऐसा नाम बन चुका है, जिसको लिए बिना समाजसेवा की चर्चा करना बेमानी है। इसके डिस्ट्रिक गवर्नर सन्मति सराफ का कार्यकाल तो बहुत ही बेहतरीन रहा है। कोमलरतन-डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह के दौरान यह बात अतिथियों और वक्ताओं ने कही। इस समारोह में लायंस इंटरनेशनल के कार्यों को सभी लोगों ने मुक्तकंठ से सराहा। उन्होंने कहा कि यह संस्था जरूरतमंदों के पास पहुंचकर उनकी मदद कर रही है। इससे अन्य संस्थाओं को सीखना और आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में समाजसेवा, जनकल्याण, राजनीति, धर्म, व्यापार, पत्रकारिता, चिकित्सा, कला, पर्यटन और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं, संगठनों तथा व्यक्तियों को कोमलरतन सम्मान के अन्तर्गत अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.