Lalitpur News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला प्रांगण
ललितपुर, अक्टूबर 15 -- Lalitpur News: बानपुर। कस्बा बानपुर की ऐतिहासिक रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन हुआ। जिसमें भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के प्रारंभ में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम व लखन जी की आरती उतारी गई। लीला में मिथिला नरेश राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए शर्त रखी थी कि जो भी भगवान शिव के विशाल धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता का विवाह होगा। देश-विदेश के बड़े-बड़े राजा और पराक्रमी योद्धा धनुष को हिला भी नहीं सके और निराश लौट गए। तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह दो टुकड़ों में टूट गया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता जी को पहनाई वरमाला जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.