ललितपुर, जुलाई 4 -- Lalitpur News: बानपुर। शनिवार को उस वक्त कस्बे मे हडकम्प मच गया जब कस्बा निवासी एक युवक टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वहां सैकडों की संख्या में भीड जुट गयी । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बानपुर अरूण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों को साथ लेकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने बुझाने के बाद युवक को नीचे उतर जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी जगन्नाथ पुत्र धर्मदास यादव ने बानपुर पुलिस को तहरीर देकर करीब दो बजे अवगत कराया कि उसके विपक्षीजन उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जब बह खेत पर पहुंचा व उन्हें रोका तो विपक्षियों ने उसकी बहु को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। लोहे की राड व लाठी डण्डों से मारने पर आमादा हो गये। उक्त घटना का वीडियों प्रार्थी के नाती रंजीत पुत्र केहर ने अपने मो...