ललितपुर, जुलाई 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। कम पानी में उगने वाली तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए संचालित समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन-तिलहन योजनान्तर्गत जनपद के चार गांवों में दो सौ ग्रामीणों को इसकी खेती कराई जा रही है। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र खिरियामिश्र में किसानों को उन्नत किश्म के बीज बांटे गए। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के निर्देशन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र ललितपुर के केंद्राध्यक्ष डा. मुकेश चंद के नेतृत्व में विकासखंड बार के ग्राम दसरारा और भैलोनीसूबा, विकासखंड तालबेहट के ग्राम राजपुरा और विकासखंड बिरधा के ग्राम पिपरियाबंशा के 200 महिला व पुरुष कृषकों को प्रति कृषक प्रति एकड़ की दर से तिल दो किलोग्राम तिल का बीज उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ाएं तिल उत्पादकता:कुलपति इस मौक...