Lalitpur News: चार अगस्त को निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस
ललितपुर, जुलाई 26 -- Lalitpur News: ललितपुर। आगामी चार अगस्त को चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण और परम्परागत तरीके से निकालने के लिए नगर के सभी ताजियादारों की एक महत्वपूर्ण बैठक मोहल्ला नदीपुरा स्थित कयामगाह में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि मुख्य जुलूस शाम पांच बजे मोहल्ला गोविंद नगर से उठेगा और नदीपुरा इमामचौक होते आजाद चौक के रास्ते घंटाघर पहुंचेगा। तय व्यवस्था के अनुसार मोहल्ला बड़ापुरा, कसाब मंडी और घुसयाना के ताजियादार भी अपने-अपने मुकाम से ताजिया उठाकर शाम को घंटाघर पहुंचेंगे। घंटाघर पर सभी ताजिए एकत्र होने के बाद, रात्रि 10 बजे विशाल जुलूस के रूप में सावरकर चौक होते हुए कर्बला के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां परंपरा के अनुसार आगे की रसूमात अदा की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.