ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लालोन में खेत पर हुए विवाद के बाद घर लौटे दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। ग्राम लालोन निवासी अरुण अहिरवार ने बताया कि उनके चाचा 32 वर्षीय अनेक पुत्र जानकी अहिरवार अपनी 26 वर्षीय पत्नी ज्योति निवासीगण लालोन के साथ गुरुवार शाम अपने खेत पर उर्द की फसल देखने के लिए गया हुआ था। अनेक ने रास्ते से शराब खरीदी और खेत पर जाकर उसको पी गया। पति के शराब पीने पर पत्नी ने उसको टोकना शुरू किया लेकिन पति और भी शराब पीता गया। इसी के चलते दोनों के बीच कहासुनी और फिर गाली गलौज होने लगी। आक्रोशित पति ने पत्नी के स...