ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों व महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ व पीछा करने से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता व स्वरोजगार ...