Lalitpur News: ग्रामीण का खेत में पड़ा मिला शव
ललितपुर, अक्टूबर 4 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारोद में खेत पर गये ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही विपक्षियों पर जमीनी विवाद में ग्रामीण की हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बारोद निवासी 58 वर्षीय फूंदी पुत्र पलटू शनिवार को दोपहर अपने खेत पर खेती किसानी के काम गया हुआ था। वह रात को घर नहीं लौटा। चिंतित परिजन रात में खेत पर गए और गांव में खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को उन्होंने दुबारा खेत खोजबीन की, तो ग्रामीण का शव खेत में पड़ा मिला। उसके मुंह में मिट्टी भरी थी और गले में सूजन संग शरीर में चोटों के निशान भी थे। स्थिति देखकर परिजनों ने तत्काल जाखलौन पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.