ललितपुर, जुलाई 14 -- Lalitpur News: मड़ावरा। आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा ब्लाक स्थित पापड़ा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग पर मुख्य रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मड़ावरा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता तत्काल खुलवाने के लिए मांग उठाई। उप जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि गांव से बाहर आने-जाने के लिए यही एकमात्र मुख्य मार्ग है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस मार्ग का सर्वे और पैमाइश हो चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग ने रास्ते पर पत्थरों की दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया है। जिस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रास्ता की घेराबंदी पर छात्र-छात्राओं का बवाल, सड़क पर उतर जताया विरोध उन्होंने यह भी बताया कि रास्ता बंद होने...