ललितपुर, जुलाई 28 -- Lalitpur News: ललितपुर। कमजोर मानसून का असर जनपद स्थित सभी बांधों सहित विभिन्न जलस्रोतों पर दिखाई देने लगा है। तालाबों और पोखरों की प्यास बुझ नहीं सकी है। वहीं बांधों में को भी भरने के लिए अभी बहुत पानी की जरूरत है। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो किसानों को खरीफ में नुकसान होगा और रबी में फसलों की सिंचाई को पानी नहीं मिलेगा। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में पानी की समस्या किसी के छिपी नहीं है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था। पीने के पानी की भी समस्या बनी रहती थी। इन स्थितियों से जनपदवासियों को राहत देने के लिए प्रमुख पहाड़ी नदियों पर बांधों के निर्माण का सिलसिला शुरू हुआ। मौजूदा समय में जनपद में चौदह बांध बनकर तैयार हो चुके हैं। जिनमें कभी बहकर जाया चले जाने वाले बारिश के पानी की ...