ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोराकला में एक ग्रामीण को तीन लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम गोराकला निवासी रामराज पुत्र स्वर्गीय देशपथ सिंह लोधी ने थाना मड़ावरा पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसका विवाद उसके ही गांव में रहने वाले विपक्षी छोटू पुत्र रामपाल लोधी से हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी से आक्रोशित छोटू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मौके पर दबोच लिया और सरेआम जमकर गाली गलौज की। जब उसने विपक्षियों की इस हरकत पर विरोध जताया, तो सभी ने उसको लात घुसों, लाठी डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। थाना मड़ावरा पुलिस ने म...